फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bharatiya Janata Party's two-day training camp concludes

Kurukshetra News: भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party's two-day training camp concludes
शाहाबाद। प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
शाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की शृंखला का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस अभियान के तहत पहला प्रशिक्षण वर्ग शाहाबाद मंडल का प्रशिक्षण शिविर मंडल अध्यक्ष सुपर्व जैन और तंगोर मंडल का प्रशिक्षण शिविर ज्ञान गंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंडल अध्यक्ष यादविंद्र लक्की राणा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास विकास, विचारधारा और संगठन के निरंतर विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सशक्त वैचारिक संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय अध्यक्ष या मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी शाहाबाद विधानसभा सुभाष कलसाना, प्रदेश मंत्री राहुल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, सदस्य प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रविंदर सांगवान, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा बीबी करतार कौर, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देशराज शर्मा ,जिला महामंत्री रमेश सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाहाबाद। प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

शाहाबाद। प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed