फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bharat Jodo Yatra: Rahul said- Congress is organization of penance, BJP is organization of worship

Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले- कांग्रेस तपस्या का संगठन, आरएसएस-भाजपा जबरन पूजा वाली पार्टी

Sun, 08 Jan 2023 05:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 05:06 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से करनाल से शुरू हुई है। राहुल गांधी ने करनाल से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह करीब सात बजे यात्रा शुरू कर दी। यात्रा के दौरान राहुल ने प्रेस वार्ता भी की।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Rahul said- Congress is organization of penance, BJP is organization of worship
राहुल गांधी ने की प्रेस वार्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जबरन पूजा वाली पार्टी है और कांग्रेस तपस्या का संगठन है। कांग्रेस की तपस्या में जो कमी आ गई थी, उसे भारत जोड़ो यात्रा से पूरा किया जा रहा है। सिर्फ वह ही नहीं, बल्कि उनके साथ लाखों कांग्रेसी व लोग भी तपस्या कर रहे हैं। राहुल ने भाजपा पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए विभिन्न जातियों को लड़वाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि देश में हर कोई जबरन उनकी पूजा करे मगर कांग्रेस की विचारधारा ऐसी नहीं है, क्योंकि ये तपस्वियों का देश है न कि जबरन पूजा का।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र-करनाल बार्डर पर स्थित समाना बाहू गांव में प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा देश में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ प्रेम और एकता का संदेश देने के लिए है जो एक तपस्या सरीखे है। इस यात्रा से कोई भी राजनीतिक लाभ लेना कांग्रेस का मकसद नहीं है, इससे हम देश के हर वर्ग, हर जाति और हर प्रांत के लोगों को सिर्फ जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने एमएसपी गारंटी कानून पर तत्काल कुछ बोलने से इंकार करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र कमेटी में इस मुद्दे पर चर्चा होगी, उसके बाद ही वे कुछ कहेंगे, क्योंकि वे एक गंभीर व्यक्ति हैं और कोई भी हलकी बात नहीं बोलते। वहीं बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून, जीएसटी और नोटबंदी ये तीन देश के इतिहास में काले कानून हैं, जिसका विपरीत असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। ये तीनों कानून देश के किसानों और उद्योगपतियों को मारने के समान हैं। सरकार किसानों पर चौतरफा आक्रमण कर रही है मगर यह समझना होगा कि किसानों के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 राहुल ने कहा कि आर्थिक असमानता बढ़ी है और देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कुछ घराने तक ही सीमित हो गया है। उनका कहना है कि देश में कर्ज माफी सिर्फ अरबपतियों को मिली है किसानों को नहीं। रोजगार सृजन और उद्योगों को मजबूत करने का रोडमैप बताते हुए राहुल ने कहा कि आज  सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई)  औद्योगिक इकाइयों को मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि इन्हीं उद्योगों से सबसे ज्यादा रोजगार सृजन होता है। इतना ही नहीं शिक्षा प्रणाली में भी बढ़े बदलाव की जरूरत है।

युवाओं के कौशल की न केवल कद्र करनी होगी, बल्कि उन्हें रोजगार भी सुनिश्चित कराना होगा। तभी हमारा देश सही मायनों में सुपर पॉवर बनेगा। चाइनीज पीछे हो जाएंगे और हर जगह सिर्फ मेड इन इंडिया ही दिखने लगेगा।

राहुल ने दावा किया कि भारत जोड़ों यात्रा को हरियाणा में अन्य राज्यों की अपेक्षाकृत अच्छा रुझान मिला है। डर की राजनीति पर छत्तीसगढ़ में सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के घर का बिजली काटने और वहां एक एनकाउंटर के सवाल पर राहुल ने कहा कि वे खुद इस मामले की रिपोर्ट लेंगे। यही नहीं वहां जाऊंगा और यदि कुछ गलत हुआ है तो कांग्रेस सरकार होने के बावजूद हस्तक्षेप करेंगे।

राहुल गांधी ने अपने व्यक्तित्व के सवाल पर कहा कि जिस राहुल की बात कर रहे हो, उसे मैने मार दिया। जिसे आप देख रहे हो, वह राहुल नहीं है। हैरान होने की जरूरत नहीं है, हिंदू धर्म पढ़ो, शिवजी को पढ़ो, समझ जाओगे। इमेज से मुझे अब कोई फर्क नहीं पड़ता, कोई मुझे कुछ भी कहता रहे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, राव दान सिंह, गीता भुक्कल आदि मौजूद रहे।

पूर्व  सेनाध्यक्ष दीपक कपूर भी राहुल की यात्रा से जुड़े
कुरुक्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर भी कई पूर्व सैन्य अफसरों के साथ पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी से बातचीत की और इस यात्रा को समर्थन देते हुए उनके साथ चल पड़े। राहुल गांधी ने पूर्व सैन्य अफसरों का यात्रा में स्वागत किया। पूर्व सेनाध्यक्ष के साथ लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, मेजर जनरल एसएस चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू व मेजर जनरल वी दयाल मौजूद रहे।

हरियाणा में सीएम और देश में पीएम के उम्मीदवारों पर साधी चुप्पी
हरियाणा में अभी तक कांग्रेस का संगठन न बन पाने के सवाल पर राहुल ने कहा कि हरियाणा की टीम बढ़िया है। मुझे उम्मीद है कि प्रदेश में जल्द पार्टी का मजबूत संगठन तैयार हो जाएगा। कांग्रेस की ओर से हरियाणा में सीएम और देश में पीएम के चेहरे पर पूछ गए सवाल पर राहुल ने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष देंगे। वह पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं, वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

टी-शर्ट के चक्कर में मां से पड़ गई डांट
राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने के सवाल पर कहा कि उनकी टी-शर्ट से कई लोगों को आपत्ति दिख रही है मगर मैं बताना चाहूंगा कि यह टी-शर्ट इतनी पापुलर हो गई है कि इसके चक्कर में उन्हें उनकी मम्मा (मां सोनिया गांधी) से भी डांट पड़ चुकी है। 

जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने उसे मार दिया
राहुल गांधी से एक पत्रकार ने यात्रा से उनके व्यक्तित्व व इमेज में बदलाव के बारे में पूछा तो राहुल गांधी ने कहा कि जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि जिस राहुल गांधी को आप सोच रहे हैं, वह मेरे दिमाग में नहीं है। मेरा ध्यान काम करने पर है, मैं इस ओर ध्यान नहीं देता हूं। मेरा इमेज में इंटरेस्ट नहीं है।

 

तपस्वियों का देश है पुजारियों का नहीं
प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि तपस्वियों का देश है पुजारियों का नहीं। दरअसल एक पत्रकार ने सवाल किया था कि क्या आप तपस्वी बन गए हैं, इसपर राहुल ने कहा कि मैं तपस्वी था, तपस्वी हूं। लेकिन सवाल ये है कि लोग कहते हैं राहुल गांधी कितने किलोमीटर चले, ये क्यों नहीं कहते देखो किसान कितने किलोमीटर चलता है, हिंदुस्तान का एक भी मजदूर-एक किसान ऐसा नहीं है, जो मुझसे कम चला है। क्योंकि तपस्या की रिस्पेक्ट नहीं करते, मैं करता हूं, क्योंकि ये देश तपस्वियों का है पुजारियों का नहीं है। जैसे मैंने कहा इस देश को सुपर पावर बनना है तो तपस्वियों की रिस्पेक्ट करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed