फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhajan-Kirtan started in the joy of Hanuman Jayanti

Kurukshetra News: हनुमान जन्मोत्सव की खुशी में भजन-कीर्तन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bhajan-Kirtan started in the joy of Hanuman Jayanti
कुरुक्षेत्र। पुरानी सब्जी मंडी ​स्थित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर की गई सजावट। संवाद
कुरुक्षेत्र। पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर में बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ, भक्ति प्रवचन और भंडारा दिया गया। पुजारी आचार्य नरेश कौशिक ने सुबह मंदिर सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों से हनुमान जी का पूजन कराया। साध्वी दर्शना देवी भी शामिल हुईं। लखबीर सिंह लक्खा ने हनुमान जी के मधुर भजन सुनाए।
विज्ञापन

आचार्य कौशिक ने श्री हनुमान जी की महिमा बताते हुए कहा कि उनकी कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। हनुमान जी को 56 भोग लगाए गए। विशाल भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्री खाटू श्याम मंदिर सभा (खाटू धाम) के पुजारी आचार्य शंभू प्रसाद, प्रधान सुभाष सुखीजा, महासचिव अटल शर्मा और विनीत राजपाल सहित सदस्यों ने सहयोग किया। आरती में श्री ब्राह्मण व तीर्थोद्धार सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा, आशीष सभ्रवाल, धीरज गुलाटी, कुलदीप चोपड़ा, सुभाष नरुला, प्रदीप झांब, लाभ सिंह, पवन लोटा, राकेश, फतेहचंद गांधी, गौरी नरुला और गोपाल कृष्ण बाली सहित महिला श्रद्धालुओं ने गुणगान किया।

कुरुक्षेत्र। पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर की गई सजावट। संवाद

कुरुक्षेत्र। पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर की गई सजावट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed