{"_id":"66b02a6138aab8b2040c87aa","slug":"before-the-election-conch-shell-cm-bowed-his-head-at-jyotisar-tirth-and-gurudwara-chhathi-patshahi-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-122109-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चुनावी शंखनाद से पहले ज्योतिसर तीर्थ और गुरुद्वारा छठी पातशाही में सीएम ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चुनावी शंखनाद से पहले ज्योतिसर तीर्थ और गुरुद्वारा छठी पातशाही में सीएम ने टेका माथा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव के लिए सियासी शंखनाद से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ व गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेका। उन्होंने ज्योतिसर तीर्थ पर ऐतिहासिक वट वृक्ष के नीचे गीता का पूजन किया। वहीं गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक हुए।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी पहुंचने पर भाजपा नेता कंवलजीत सिंह अजराना ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यमंत्री सुभाष सुधा को सिरोपा पहना कर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु चरणों में अरदास की। कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर कर्मजीत सिंह संधू, निशान सिंह, हरपाल सिंह, जगजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरमन सिंह, छविंदर सिंह भुल्लर, जसबीर सिंह, चरणजीत सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।