फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Beautiful conch will enhance the beauty of the square of the pilgrimage city of Pehowa.

Kurukshetra News: तीर्थ नगरी पिहोवा के चौक के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाएगा सुंदर शंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Beautiful conch will enhance the beauty of the square of the pilgrimage city of Pehowa.
पिहोवा। तैयार किया गया भव्य शंख ।
पिहोवा। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी पिहोवा के मुख्य चौक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। चौक पर भव्य और सुंदर शंख चौक को चार चांद लगाएगा। चौक के जीर्णोद्धार पर लगभग 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीर्थ नगरी पिहोवा को विकसित और सुंदर नगरी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से लगातार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस तीर्थ नगरी में सरस्वती द्वार के सामने मुख्य चौक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस चौक को भव्य और सुंदर बनाने का कार्य चल रहा है। इस चौक के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाने के लिए भव्य शंख का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि इस शंख का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार व शिल्पकार राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार की ओर से किया गया है। इस शंख को मुख्य चौक पर स्थापित कर दिया गया है और चौक व आसपास के क्षेत्र को भी भव्य और सुंदर बनाया गया है। कुरुक्षेत्र रोड पर भी डिवाइडर पर गमलों का निर्माण कर ऑरनामेंटल प्लांट लगाए गए हैं। इन तमाम विकास कार्यों पर लगभग 50 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इन कार्यों से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को तीर्थ नगरी पिहोवा में पहुंचने का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि तीर्थ नगरी पिहोवा को विकसित और सुंदर बनाया जाए। इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर के हर नागरिक के सहयोग की जरूरत होगी। हर व्यक्ति को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। अभी हाल में ही 16 से 19 मार्च को आयोजित होने वाले चैत्र चौदस मेले में भी लोगों के सहयोग की जरूरत होगी। सभी के साझे प्रयासों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।

पिहोवा। तैयार किया गया भव्य शंख ।

पिहोवा। तैयार किया गया भव्य शंख ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed