फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   beating of a young man who entered the house of ex-serviceman

Kurukshetra News: पूर्व सैनिक के घर में घुसे युवक की धुनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
beating of a young man who entered the house of ex-serviceman
कुरुक्षेत्र। शहर की भट्ठा कॉलोनी में गत आधी रात को युवक पत्थर लेकर एक पूर्व सैनिक के घर में घुस गया, जिसके पकड़ लिया गया। आसपास के लोगों ने उसकी धुनाई कर दी तो वहीं मौके पर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जब सभी लोग अपने-अपने घर में सो रहे थे तो अचानक ही युवक एक घर में घुस गया। वह अंदर दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास करने लगा तो पूर्व सैनिक की नींद खुुली। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो उसके हाथ में बड़ा पत्थर भी था। यह देख वह हैरान रह गया और उससे पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और युवक की धुनाई कर दी। सूचना डॉयल 112 पर दी तो टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आदर्श थाना के एसएचओ भी टीम के साथ पहुंचे। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे थाना लाया गया। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि पहले उसे चोर माना गया, लेकिन बातचीत करने पर युवक मानसिक रुप से परेशान लग रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed