{"_id":"6949a2eab81b6ee7480a8f97","slug":"be-cautious-during-dense-fog-and-cold-wave-sdm-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-147360-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे, शीतलहर के दौरान बरतें सावधानी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे, शीतलहर के दौरान बरतें सावधानी : एसडीएम
Tue, 23 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि घने कोहरे, शीतलहर और अत्यधिक ठंड के दौरान सावधानी बरतें और सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ठंड के मौसम में विशेषकर सुबह और रात के समय दृश्यता कम हो जाती है, ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाना चाहिए और लो बीम लाइट का प्रयोग करना चाहिए।
एसडीएम ने उप मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टैंड, अस्पतालों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों का नियमित निरीक्षण करें और जरूरतमंद, बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लें।
उन्होंने कहा कि सर्दी से बचाव के लिए हरियाणा सरकार द्वारा विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत जरूरतमंद लोगों के ठहरने के लिए अस्थायी रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं, जहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। रैन बसेरों में स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन को सलाह देते हुए कहा कि सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को अच्छी तरह ढक कर रखें। संवाद