फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BDPO orders action to village secretary on cutting trees from panchayati land

पंचायती भूमि से पेड़ काटने पर बीडीपीओ ने ग्राम सचिव को दिए कार्रवाई के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:46 AM IST
विज्ञापन
BDPO orders action to village secretary on cutting trees from panchayati land
गांव शांति नगर में पंचायती भूमि पर अवैध रूप से पेड़ काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीण सुखदेव ने बीडीपीओ को मामले की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सुखदेव ने बताया कि पंचायती भूमि जिसका खसरा नंबर 55, 21, 2 जो रकबा चार कनाल है।
विज्ञापन

इस पर कुछ ग्रामवासियों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इस पंचायती भूमि पर एसडीएम कोर्ट पिहोवा में 2015 से कब्जा हटाने का केस चल रहा है। केस चलते हुए भी कब्जा धारकों ने भूमि पर उगे पेड़ों को काटना शुरू कर दिया है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जमीन की पैमाइश करने के आदेश दिए थे, जिस पर हल्का कानूनगो ने मौके पर जाकर निशानदेही कर अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर दी है। मामले की शिकायत थाना झांसा में कर दी गई थी, लेकिन उक्त कब्जाधारी पेड़ काटने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

काटे गए पेड़ों को कब्जे में लिया : बीडीपीओ
बीडीपीओ ज्ञानचंद ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। शांति नगर निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें मामले को लेकर शिकायत दी है। उन्होंने ग्राम सचिव को मौके पर भेजकर पेड़ों की कटाई रुकवा दी है। कटे हुए पेड़ों को कब्जे में ले लिया है। पेड़ काटने को लेकर थाने में भी मामला दर्ज कराया गया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed