फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Barkha Ram's body will be used for medical research

Kurukshetra News: चिकित्सा शोध के काम आएगा बरखा राम का पार्थिव शरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Barkha Ram's body will be used for medical research
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कंदौली गांव के रहने वाले बरखा राम इंसा का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। 79 वर्षीय बरखा राम की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा में मृत्यु उपरांत शरीर दान का फार्म भरा हुआ था।
उनकी इच्छा के अनुसार परिवार द्वारा डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बरखा राम के शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। उनकी देह को नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मेरठ में एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया है। उनको अंतिम विदाई देने के लिए परिजनों, रिश्तेदारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्यों के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

2012 में पत्नी तारो देवी का भी किया था शरीर दान ः गुरुमुख इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता बरखा राम की इच्छा के अनुसार उनके शरीर का दान किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2012 में उनकी माता तारो देवी के शरीर का भी दान किया गया था। वहीं उनकी दादी मेवा इन्सां का भी शरीर दान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे मरने से पहले बार-बार कहते थे कि मरणोपरांत उसके शरीर का दान मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया जाए ताकि उनका शरीर मरणोपरांत भी देश के काम आ सके।

वे अपने पीछे दो पुत्रों गुरमुख इन्सां, रणधीर सिंह, तीन पुत्रियों राजरानी, संतोष, गुरदेवी व दो पौत्रों परमजोत इन्सां व सनमदीप, पौत्रियों मनप्रीत इन्सां व शाइनी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed