फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bar Association Elections: Three names discussed so far for the post of President

बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद के लिए अभी तक तीन नामों पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Three names discussed so far for the post of President
कुरुक्षेत्र। कृष्ण कुमार गुप्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन चुनाव 15 दिसंबर को होने हैं, जिसको लेकर तैयारी होने लगी है, तो वहीं एसोसिएशन की चौधर को लेकर सरगर्मी भी तेज हो गई है। हालांकि अभी चुनाव को लेकर नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम घोषित किया जाना है, लेकिन चुनावी मैदान में आने के इच्छुक वकील अपनी-अपनी जीत को लेकर समीकरण भी बैठाने लगे हैं। चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है तो दिन भर बार परिसर में चुनावों की चर्चा सुनाई देने लगी है।

हालांकि अभी तक एसोसिएशन की प्रधानी को लेकर फिलहाल कृष्ण कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र आत्रेय व पराशीष कंवर शर्मा के नाम चर्चा में हैं। वकीलों की माने तो ये तीनों ही इस बार प्रबल दावेदारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। यही नहीं पिछले कई माह से अपनी चुनावी तैयारी में जुटे हैं तो वहीं अपने-अपने वोट साधने भी शुरू कर दिए हैं। कृष्ण कुमार गुप्ता जहां तीसरी बार अपना भाग्य आजमा सकते हैं तो वहीं धर्मेंद्र आत्रेय व पराशीष कंवर शर्मा पहली बार इस पद के लिए मैदान में उतर सकते हैं। तीनों ही नाम वकीलों के अलग-अलग ग्रुप के साथ भी जोड़कर देखे जा रहे हैं। हालांकि चुनाव मैदान में उतरने वाले योद्धाओं पर स्थिति पूरा कार्यक्रम तय होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन अभी तक चर्चा में आए नाम के अनुसार चुनाव रोचक होने की संभावना जताई जाने लगी है। उधर, प्रधान के साथ-साथ महासचिव पद के लिए प्रवीन शर्मा व रविंदर सांगवान के नाम की चर्चा की जाने लगी है। चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजन चावला ने कहा कि जल्द ही मतदाता सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी, उसके बाद चुनावों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शी कराया जाएगा, जिसके लिए तैयारियों पर मंथन किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। कृष्ण कुमार गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। कृष्ण कुमार गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। कृष्ण कुमार गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। कृष्ण कुमार गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed