फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Baleno overturns after being hit by a car, three friends of groom injured

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से पलटी बलेनो, दूल्हे के तीन दोस्त जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Baleno overturns after being hit by a car, three friends of groom injured
कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड पर आई-10 कार चालक ने उसके आगे चल रही बलेनो कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बलेनो कार सड़क पर पलट गई, जिसमें एक किशोर सहित तीन लोग जख्मी हो गए। कार सवार तीनों लोग अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसा मैरिज पैलेस के बाहर हुआ। वहीं आई-10 कार चालक ने दो बाइक और पैलेस के बाहर दूल्हे की कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ध्रुव (15), मनिंद्र और दीपांशु अपने दोस्त गौरव की शादी में बलेनो कार में शांति नगर से पिहोवा रोड पर यादव धर्मशाला के सामने पैलेस में जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे पैलेस के गेट के पास पहुंच गए। कार को धर्मशाला के पास खड़ी करने के लिए चालक ने जैसे ही मोड़ा तभी पीछे से आ रहे आई-10 कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बलेनो कार पलट गई, वहीं आई-10 कार ने मैरिज पैलेस के बाहर खड़ी दो बाइक और दूल्हे की कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बरात में शामिल लोगों ने बलेनो कार से युवकों को निकाला तथा एंबुलेंस का इंतजाम कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां ध्रुव को अधिक चोट लगने के कारण रेफर कर दिया गया। हादसे में आई-10 कार चालक सहित एक अन्य को भी चोट आई हैं। वहीं समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में लगी थी जबकि किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed