फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Baldev Raj Sethi becomes head of State Cold Storage Association for the second time

Kurukshetra News: स्टेट कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के दूसरी बार प्रधान बने बलदेव राज सेठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Baldev Raj Sethi becomes head of State Cold Storage Association for the second time
शाहाबाद। बलदेव राज सेठी।
शाहाबाद। हरियाणा स्टेट कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक कुरुक्षेत्र स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता हरियाणा स्टेट कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के चेयरमैन कुलवंत सैनी एवं वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा ने की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श करने के उपरांत सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी द्वारा त्यागपत्र प्रस्तुत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए चेयरमैन कुलवंत सैनी ने एक बार पुनः एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए शाहाबाद निवासी एवं पूर्व पार्षद बलदेव राज सेठी के नाम का प्रस्ताव रखा। वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा एवं लेखराज साहा द्वारा बलदेव राज सेठी के नाम के अनुमोदन के साथ ही करतल ध्वनि के बीच बलदेव राज सेठी को दूसरी बार सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए हरियाणा स्टेट कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक-दो नामों के बदलाव के साथ आगामी तीन वर्षों में पुरानी कार्यकारिणी ही एसोसिएशन के तमाम कार्यकलाप देखेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर लाडवा से यशपाल छाबड़ा, ईश्वर चंद गोयल, साढ़ौरा से मलकीत सिंह, पिपली से अंशुल अरोड़ा, अमन मान, शाहबाद से दलजीत सिंह गाबा, दीपक गांधी नारायणगढ़ से अशोक कालड़ा, परविंदर पोपली, जींद से अजय सिंघल एवं इस्माईलाबाद से उमेश कंसल सहित अन्य कोल्ड स्टोर मालिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed