फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Balbir Singh Rajewal will be the CM face of the alliance of farmer parties in the Punjab assembly elections

पंजाब विस चुनाव: बलबीर सिंह राजेवाल होंगे गठबंधन का सीएम चेहरा, गुरनाम सिंह चढूनी ने की घोषणा

Sat, 22 Jan 2022 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 08:44 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में किसान नेताओं की दो पार्टियां मिलकर चुनाव लेडेंगी। संयुक्त संघर्ष पार्टी चढूनी 10 और संयुक्त समाज मोर्चा 107 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 

विज्ञापन
Balbir Singh Rajewal will be the CM face of the alliance of farmer parties in the Punjab assembly elections
BKU (Rajewal) President Balbir Rajewal - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर संयुक्त संघर्ष पार्टी चढूनी व संयुक्त समाज मोर्चा बलबीर सिंह राजेवाल में समझौता हो गया है। दोनों किसान दल गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। वहीं बलवीर सिंह राजेवाल मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। यह घोषणा गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान की।

विज्ञापन


 गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि संयुक्त संघर्ष पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमे समाना, संगरूर, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, शाहकोट, अजनाला, बीड़वा, दाखां, भुलठ शामिल हैं। शेष 107 सीटों पर संयुक्त समाज मोर्चा (राजेवाल) प्रत्याशी उतारेगा। मोर्चा चीफ बलबीर सिंह राजेवाल स्वयं चुनाव लड़ेंगे। चढूनी ने कहा कि वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे।चढूनी ने कहा कि एक दो दिन में ही चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि शेष दल सत्ता के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वह किसानों, मजदूरों व आम जनता की सेवा के लिए मैदान में उतरे हैं। किसान आंदोलन के दौरान किसानों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की वापसी के प्रश्न पर उन्होंने किसानों से कहा कि किसी के पास सम्मन आए तो उसकी अनदेखी करें, सम्मन न लें और तारीख पर भी न जाएं। मुकदमे वापसी की प्रक्रिया जारी है। इस बारे में सीआईडी चीफ हरियाणा से पहले दो बैठकें हो चुकी हैं और शीघ्र ही तीसरी बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed