फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bags filled with heads and skin of cows found again in Bhakra Canal, the trend is not stopping

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर में फिर मिले गोवंशों के सिर और चमड़ी से भरे कट्टे, नहीं थम रहा सिलसिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bags filled with heads and skin of cows found again in Bhakra Canal, the trend is not stopping
कुरुक्षेत्र। भाखड़ा नहर से गोवंशों के कटे सिर व चमड़ी तथा शरीर के अन्य भागों के भरे कट्टे मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस व गो सेवकों की कड़ी निगरानी के बावजूद भी शुक्रवार को फिर एक बैल का सिर व चमड़ी एवं शरीर के अन्य भागों से भरे छह कट्टे फिर मिले। पहले ज्योतिसर के पास तीन कट्टे तो फिर झांसा के पास भी तीन कट्टे व एक कटा सिर बरामद होने से गो सेवकों में रोष गहरा गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने जहां मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए तो वहीं पुलिस ने भी डीडीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले करीब आठ दिन से भाखड़ा नहर में गोवंश विशेष तौर पर बैल के कटे सिर व चमड़ी आदि से भरे कट्टे बरामद हो रहे हैं। अभी तक करीब आठ कटे सिर मिल चुके हैं तो वहीं करीब 15 से ज्यादा चमड़ी व अन्य भागों से भरे कट्टे भी बरामद हो चुके हैं। शुक्रवार को ज्योतिसर पुल के समीप दोपहर जब गो रक्षक निगरानी कर रहे थे तो अचानक ये चार कट्टे मिले। तत्काल ही सूचना मिलने पर ज्योतिसर चौकी प्रभारी प्रिंस टीम के साथ पहुंचे तो वहीं गो रक्षकों की मांग पर पशुपालन विभाग से डॉ रितू चौहान भी टीम के साथ पहुंची। उनके सामने कट्टे खोले तो उनमें दो बैल की चमड़ी व शरीर के अन्य भाग मिले जिन पर खून तक लगा हुआ था। बता दें कि 16 नवंबर को पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद यह सिलसिला जारी है।
विज्ञापन



कट्टों पर लिखा नॉट फोर सेल, पटियाला
शुक्रवार को मिले गोवंश की चमड़ी व शरीर के अन्य भागों से भरे कट्टों पर गन्नौर रोड पटियाला लिखा मिला। इसके साथ ही नॉट फोर सेल की मुहर भी लगी थी। आज से पहले मिले कट्टे पूरी तरह से सफेद होते थे। अब मुहर लगी कट्टे मिलने से आशंका जताई जाने लगी है कि यह भरे कट्टे व कटे सिर पटियाला, पंजाब की ओर से ही आ रहे हैं। जिला पुलिस पहले से ही पटियाला पुलिस से संपर्क साध रही है, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर पर निगरानी जारी, कड़ी कार्रवाई की जरूरत : प्रगट
मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह का कहना था कि नहर पर जब से बैलों के कटे सिर व चमड़ी आदि से भर कट्टे मिलने शुरू हुए है, तभी से ही निगरानी जारी है, लेकिन यह सिलसिला लगातार चल रहा है। शुक्रवार को भी पहले ज्योतिसर तो फिर झांसा के पास यह बरामद हुए। उन्होंने कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।



आज एसपी से मिलेंगे गो सेवक : जितेंद्र
गोवंश गोशाला सेवा संघ के प्रधान जितेंद्र शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को कट्टाें में मिले गोवंश की चमड़ी व शरीर के अन्य भागों पर खून भी लगा था। इनके पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं ज्योतिसर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और इस संबंध में डीडीआर भी दर्ज करवा दी गई है। शनिवार को गो सेवक एसपी से भी इस बारे में मुलाकात करेंगे, ताकि कड़ी सख्ती बरती जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed