{"_id":"6418b999b5378f4ad10dfb67","slug":"badra-rains-heavily-unseasonally-rains-on-the-hard-work-of-farmers-kurukshetra-news-c-18-1-65994-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बेमौसम जमकर बरसे बदरा, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बेमौसम जमकर बरसे बदरा, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बारिश के चलते बिछी गेहूं की फसल खेत में भरा पानी।
कुरुक्षेत्र। पिछले तीन दिन से बदले मौसम के बीच सोमवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई, जिसके साथ तेज हवा भी चली। इससे जिलेभर में गेहूं व सरसों की फसलों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बारिश से किसानों में चिंता और भी गहरा गई है जबकि मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि शनिवार को मौसम ने करवट ली थी, जिसके बाद उसी दिन से तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जो रविवार की सुबह तक धीरे-धीरे होती रही। सोमवार दोपहर से देर रात तक जमकर बारिश हुई। जिले में 15 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है, जिससे शहर से लेकर खेत पानी से लबालब भर गए।सबसे ज्यादा बारिश इस्माईलाबाद क्षेत्र में मानी जा रही है।
अभी नुकसान का नहीं आकलन : डीडीए
कृषि खेल उपनिदेशक डॉ. प्रदीप सिंह मलिक का कहना है कि सोमवार को जिला भर में तेज बारिश हुई है, लेकिन फिलहाल नुकसान का कोई आकलन नहीं है। किसानों की ओर से भी उनके पास अभी कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं दी गई है। बारिश के बाद मौसम खुलने पर ही नुकसान का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
बारिश से गेहूं की फसल में भारी नुकसान का अनुमान
इस्माईलाबाद। तेज बारिश से गेहूं की फसल में हुए नुकसान के बाद सोमवार को भी कुदरत का कहर किसानों की फसल पर जमकर बरसा है, जिससे पिछली बारिश में बची हुई गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। वहीं अधिक बारिश होने से गेहूं के खेत पानी से भर गए है। जिससे किसानों पर गेहूं की फसल के सूखने का खतरा भी बन गया है।
पकने को तैयार है गेहूं की फसल
किसान कृष्ण कुमार जलबेहडा, बलदेव शर्मा, संजीव कुमार, अजय, अश्वनी आदि ने बताया कि अब तक मौसम गेहूं के अनुकूल चल रहा था। गेहूं की फसल अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर पकने की ओर अग्रसर थी। गेहूं की फसल को पकने में मात्र 15 से 20 दिन का समय बचा था, लेकिन पहले शनिवार और फिर सोमवार दोपहर से लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। बारिश होने से खेत पानी से लबालब भर गए है। जिससे गेहूं की बालियां पानी में डूब चुकी है।