फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Badra rained heavily, waterlogging in the city exposed the claims

Kurukshetra News: झमाझम बरसे बदरा, शहर में जलभराव से खुली दावों की पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Badra rained heavily, waterlogging in the city exposed the claims
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं उमस भरी गर्मी का असर भी कम हुआ। हालांकि बारिश होने से धर्मनगरी में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और प्रशासनिक दावों की पोल भी खुल गई। जिले में औसतन 31 एमएम बारिश हुई, जिसमें सबसे ज्यादा पिहोवा व इस्माईलाबाद क्षेत्र में 45 एमएम हुई, जबकि लाडवा में सबसे कम 12 एमएम बारिश हुई। जबकि थानेसर में 21 एमएम, शाहाबाद में 38 एमएम, बाबैन में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

धर्मनगरी के मुख्य बाजार, गोशाला बाजार, मोहन सिनेमा मार्केट, सेक्टर 17, बीआर आंबेडकर चौक, छोटा बाजार, सेक्टर 13, ताऊ देवी लाल चौक, कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया और लोग पानी से गुजरने में कड़ी मशक्कत करते नजर आए। वहीं पिहोवा के बस अड्डे में भी बारिश के बाद जलभराव हो गया, जिससे यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई, कई जगहों पर धान की फसल खेतों में गिर गई, जिससे फसल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


दोपहर बाद मौसम साफ होने से हल्की धूप खिली और फसलों की चिंता कर रहे किसानों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक मौसम में परिवर्तन रहने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते जिले में बारिश हुई है। वीरवार को भी जिले में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में कमी आने के आसार भी रहेंगे। उधर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अभय यादव का कहना है कि सफाई कार्य लगातार चलाया जा रहा है। बारिश के बावजूद भी यह कार्य जारी रखा गया। कुछ समय के लिए जलभराव हो जाता है लेकिन बाद में पानी निकासी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले सप्ताह तक मौसम में रहेगा बदलाव : डॉ. सीबी सिंह
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि जिले में सबसे ज्यादा बारिश पिहोवा व इस्माईलाबाद में हुई है जो कि 45 एमएम रही। बारिश होने से धान की फसल को कई जगहों पर नुकसान की संभावना है। बारिश ज्यादा होने से कई जगहों पर धान की फसल गिर गई है। मौसम में लगातार परिवर्तन पिछले कई दिनों से बना हुआ था, अगले सप्ताह तक मौसम में बदलाव का सिलसिला रहने की संभावना है।



कई जगहों पर धान की फसल को हुआ नुकसान : रामसिंह
किसान रामसिंह के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले अभी तक काफी कम बारिश हुई थी, जिससे धान की फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा था। बुधवार को जिले भर में ज्यादा बारिश होने से धान की फसल को कई जगहों पर नुकसान हुआ है। हालांकि कम बारिश होने वाली जगहों पर बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद होगी।




बारिश के चलते इस्माईलाबाद में कई जगहों पर हुआ जलभराव, फसल बिछी
इस्माईलाबाद। सुबह से दोपहर तक हुई भारी बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी, जिससे उमस भरी गर्मी का असर कम हो गया और लोगों को राहत मिली। जबकि भारी बारिश से शहर में कई जगहों पर पानी जमा हो गया और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे परिजनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश से शहर में बस स्टैंड, अनाजमंडी, ठसका रोड, रोशनपुर रोड पर जलभराव हो गया। कई खेतों में पकाई पर आई पीआर धान की फसल बिछ गई, जिसमें नुकसान की आशंका भी किसान जताने लगे हैं।




तेज बारिश ने खोली प्रशासनिक दावों की पोल
पिहोवा। तेज बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। शहर के उपमंडल अधिकारी कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्र बनाया गया है, जहां पर पांच सितंबर से नामांकन का कार्य शुरू होगा, लेकिन जलभराव के चलते तहसील में पहुंचे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed