{"_id":"6280083859e64b1c1510902a","slug":"babain-kitchen-started-you-will-get-enough-food-for-five-rupees-kurukshetra-kurukshetra-news-knl108211410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबैन रसोई शुरू, पांच रुपये में मिलेगा भरपेट खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबैन रसोई शुरू, पांच रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
विज्ञापन
बाबैन रसोई का शुभारंभ करती रजनी शर्मा,समाजसेवी संदीप गर्ग व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। लाडवा की तर्ज पर अब बाबैन में भी उस रसोई का शुभारंभ हो चुका है, जहां कोई भी व्यक्ति पांच रुपये में भरपेट खाना खा सकता है। स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग ने शनिवार को अपने दादा सुरेंद्र नाथ की 30वीं पुण्यतिथि पर मुल्तानी धर्मशाला में इस रसोई का शुभारंभ किया।
इस रसोई का संचालन प्रतिदिन बाबैन की धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं ही करेंगी। इस रसोई में रोजाना दोपहर 12 से दो बजे तक लोगों में भोजन मिलेगा। कोई भी आम व खास व्यक्ति मात्र पांच रुपये देकर भरपेट खाना खा सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास पांच रुपये भी न हो तो उसके लिए भी इस रसोई के दरवाजे खुले हैं।
समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि उनके पूर्वजों का मानना था कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए। भूखे को खाना खिलाना बड़ा ही पुण्य का काम है और हमारी भारतीय संस्कृति में कहा भी गया है कि भूखे व्यक्ति को भोजन खिलाकर ही स्वयं कुछ खाना चाहिए। अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेते हुए लाडवा व बाबैन में रसोइयों खोली गई हैं। इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर चलते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 28 जून को लाडवा में 28 जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और 28 जून को ही बाबैन क्षेत्र के लोगों को एक मेडिकल वैन भेंट की जाएगी, जो हर गांव में जाकर लोगों का मात्र 50 रुपये में ईसीजी व अन्य टेस्ट करेगी। इस दौरान पूर्व विधायक बंता राम, खैराती लाल सिंगला,गुरदेव सिंह, आचार्य विरेंद्र शास्त्री, डॉ. बलदेव चंद, अश्वनी जैन, विनोद, गोल्डी, मोती लाल सैनी, मुल्तानी सभा के प्रधान मनोज धवन सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बाबैन रसोई को प्रतिदिन सहयोग करने का आश्वासन दिया।
बाबैन रसोई के शुभारंभ पर रोटरी क्लब बाबैन, सहयोग फाउंडेशन, अनाज मंडी एसोसिएशन, लायंस क्लब बाबैन, राधा स्वामी सत्संग, निरंकारी भवन, खेड़ा माड़ी मंदिर, मुल्तानी सभा, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, साईं मंदिर, आंबेडकर सभा, सेवा समिति, बजरंग दल, टेंपो यूनियन, पल्लेदार एसोसिएशन, डॉक्टर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।