{"_id":"630bcee4bad2cc2edd52e8b5","slug":"baba-rane-tera-sawan-month-has-come-kurukshetra-news-knl119302564","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गया बाबा राणे तेरा सावन महीना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गया बाबा राणे तेरा सावन महीना...
विज्ञापन
श्री जाहरवीर गोगा जी सेवा समिति की ओर से शनिवार रात श्री गीता धाम में 10वां विशाल श्री जाहरवीर गोगा जी जागरण व अखंड भंडारा आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि किया। वहीं इसमें जिप की निवर्तमान उप चेयरपर्सन परमजीत कौर, समाज सेविका तनुजा, नितिन भारद्वाज, डीके माहेश्वरी ने बतौर विशिष्ट अतिथि ज्योति प्रचंड की।
बीपीएसओ परिवार, रविनाथ, पवन सिंगला, जगदीश सलूजा, मनोहर लाल मुखी, बृजलाल भटनागर व प्रदीप भटनागर ने चादर की रस्म में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में टीवी कलाकार अवतार सिंह-बलकार सिंह (उगाला वाले), सुशील ठाकुर (करनाल) गायकों ने अपने परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ रातभर जाहरवीर गोगा का यशोगान करते हुए भजन सुनाए।
ओ राणे भक्तों के लिए तन्ने आणा होगा... आ गया बाबा राणे तेरा सावन महीना, तरह-तरह के फूल खिल रहे फुलवारी में..., आ गया मेला बागड़ वाले का... और गोरख बाबा जग में निराला तेरा नाम है... पर श्रद्धालु मस्ती में झूम उठे। जागरण के बीच में नीले घोड़े पर सवार जाहरवीर गोगा जी की सवारी निकाली गई। सभी भक्तों को खिलौने और उपहार भी बांटे गए। आयोजकों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जाहरवीर गोगा जी गुरु गोरक्षनाथ के परम शिष्य, भगवान सोमनाथ के उपासक, गो, देश व धर्म के रक्षक रहे। इनकी पूजा से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भारतवर्ष में शायद ही कोई ऐसा नगर एवं गांव होगा, जहां गोगा माड़ी न हो। भारतीय जनमानस में जाहरवीर गोगाजी के प्रति अटूट विश्वास व आस्था है। मंच का संचालन जितेंद्र बंसल ने किया। गोगा जी जागरण के साथ-साथ विशाल भंडारा भी लगातार चलता रहा, जिसमें भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। रविवार सुबह गोगा जी की आरती व प्रसाद वितरित हुआ। इस अवसर पर सुनील कुमार, सुनील, दर्शन लाल, अमर कश्यप, देवांशू, तुषार, जतिन और जयप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।