फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BA merit list not released till late evening

देर शाम तक भी जारी नहीं हुई बीए की मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
BA merit list not released till late evening
उच्चतर शिक्षा विभाग ने शनिवार सुबह जिलेभर के तीन राजकीय सहित 12 कॉलेजों के बीकॉम, बीएससी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन देर शाम तक भी बीए की मेरिट लिस्ट पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई थी। विद्यार्थी सुबह 11 बजे से ही ऑनलाइन मेरिट लिस्ट देखने को उत्सुक थे, लेकिन जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में नहीं आया, उन विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरह जिलेभर के कॉलेजों में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। कई कॉलेजों में ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी की पहली मेरिट लिस्ट 108 फीसदी से शुरू हुई। विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के अंकों के साथ अलग से 5 और 10 प्रतिशत की वेटेज भी दी गई है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों में खुशी की लहर थी, वहीं सूची में नाम न आने पर ज्यादातर विद्यार्थियों को मायूसी भी हाथ लगी। पहली लिस्ट में चयनित विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक ऑनलाइन फीस का भुगतान करके दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन

इसके पश्चात रिक्त सीटों पर 17 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 20 सितंबर तक फीस का भुगतान करके दाखिला ले सकते हैं। इसके पश्चात 22 सितंबर को एडमिशन पोर्टल पुन: ओपन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को प्रदेशभर के कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई, लेकिन देर शाम तक भी बीए की पहली मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा सकी। इसके वजह से विद्यार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। विद्यार्थियों ने पोर्टल पर ऑनलाइन मेरिट लिस्ट देखने का प्रयास किया, जब पोर्टल पर मेरिट लिस्ट दिखाई नहीं दी तो ज्यादातर विद्यार्थियों ने संबंधित कॉलेज में कॉल करके जानकारी हासिल की।
कॉलेजों के नोडल अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उच्चतर शिक्षा विभाग को बीए की मेरिट लिस्ट अपलोड न होने संबंधित अवगत करा दिया है, लेकिन उनकी ओर से कोई मैसेज नहीं पहुंचा।
बता दें कि छह सितंबर तक चली आवेदन प्रक्रिया में जिलेभर के 12 कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 6630 सीट पर 10 हजार 708 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली रही है। एसएफएस और साइंस के पाठ्यक्रमों के मुकाबले इन पाठ्यक्रमों में दो से तीन गुणा आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जानकारी के अनुसार डीएवी पिहोवा में बीएससी नॉन मेडिकल की पहली मेरिट लिस्ट ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में 100.4 से शुरू हुई और 78.4 प्रतिशत पर खत्म हुई। बीकॉम की ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में 106.4 प्रतिशत से शुरू हुई और 94.4 प्रतिशत पर खत्म हुई। आईजीएन कॉलेज लाडवा में बीकॉम की ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में 108 प्रतिशत से शुरू हुई और 101.4 प्रतिशत पर खत्म हुई, जबकि बीएससी की 100.4 से शुरू हुई।
भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र में बीकॉम की पहली मेरिट लिस्ट 103.2 से शुरू हुई और बीएससी साइंस की 105.5 से शुरू होकर ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में 89.6 प्रतिशत पर खत्म हुई। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में बीकॉम की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी की 102.4 प्रतिशत, बीसीए की 96.8, बीएससी नॉन मेडिकल की 98.8 और बीएससी कंप्यूटर साइंस की 99.6 प्रतिशत से शुरू हुई।

आईआईएचएस की 14 सितंबर को जारी की जाएगी दूसरी मेरिट लिस्ट
उधर, केयू के आईआईएचएस द्वारा बची हुई सीटों के लिए दूसरी लिस्ट 14 सितंबर को सुबह 11 बजे जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 17 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। बची हुई सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 23 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं और अंतिम लिस्ट 28 सितंबर को लगाई जाएगी व चयनित विद्यार्थी 30 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed