फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ayush University got the responsibility of the countdown program of International Yoga Day

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम की आयुष विवि को मिली जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ayush University got the responsibility of the countdown program of International Yoga Day
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के योग विभाग को एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा आयोजित 100 दिन, 100 शहर और 100 संस्थान काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान का चयन किया गया है। इसमें चयन के बाद विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी शृंखला में 43वें दिन नौ मई को विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा ज्योतिसर गांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्थान की ओर से अनुदान राशि भी प्रदान की गई है। शहर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने हमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के लिए चुना है। योग न केवल भारत की प्राचीन परंपरा है, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। हमारे विश्वविद्यालय का योग विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन




योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं : प्रो. शीतल
योग विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. शीतल सिंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के लिए हमारे विश्वविद्यालय का चयन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह न केवल विश्वविद्यालय के योग विभाग की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि आयुष पद्धतियों के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास रहेगा कि ज्योतिसर की ऐतिहासिक और पावन भूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश देगा, बल्कि योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। हम सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं, स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों का सहयोग लेकर इसे एक यादगार आयोजन बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed