फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ayurvedic experts conducted health check-ups for 145 senior citizens.

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक विशेषज्ञों ने 145 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 17 Jul 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 17 Jul 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic experts conducted health check-ups for 145 senior citizens.
कुरुक्षेत्र। वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य ​शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच करते चिकित्सक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर चिकित्सकीय टीम ने विभिन्न गांवों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया। शिविरों में विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर औषधियां भी निशुल्क बांटी। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर के दौरान 145 वरिष्ठ नागरिकों की ओपीडी की गई।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि लुखी में डॉ. तन्वी, चनारथल में डॉ. रितु, बरवा में डॉ. मोनिका, उमरी में डॉ. रीना, कलाल माजरा में डॉ. संतोष, डबखेड़ा में डॉ. मीना, खरकाली में डॉ. सपना, यारा में डॉ. संदीप, सारसा में डॉ. प्रगति, जीएडी ढंगाली में डॉ. विजय लक्ष्मी और बनी में डॉ. पूजा ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श एवं आवश्यक औषधियां प्रदान की। सरसा में सर्वाधिक 21 रोगी देखे गए, जिनमें 18 नए और तीन फॉलोअप थे। उमरी और डबखेड़ा में बीस-बीस, खरकाली में 18, कलाल माजरा में 13, जीएडी ढंगाली में 12, बनी में 12, लुखी में 11, चनारथल में 9 और बरवा में 9 रोगियों की जांच की गई। खरकाली में एएमओ डॉ. सपना के साथ पूनम फार्मासिस्ट और योग सहायक प्रदीप ने निशुल्क दवा वितरित की। इसके साथ ही योग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed