फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ayurveda strengthens physical, mental health and immune system: Sudha

आयुर्वेद से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को मिलती है मजबूती : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda strengthens physical, mental health and immune system: Sudha
कुरुक्षेत्र। गुर्जर धर्मशाला में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गुर्जर धर्मशाला के प्रांगण में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि आयुर्वेद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। इसके अलावा आयुर्वेद से वजन नियंत्रण, बेहतर पाचन और तनाव में कमी जैसे कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद समग्र स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करता है और शरीर के अंदर संतुलन बहाल करने के लिए पोषण, जीवनशैली में बदलाव और प्राकृतिक उपचारों का उपयोग करता है। इसके उपचारों के कोई खास दुष्प्रभाव नहीं होते, क्योंकि यह प्रकृति और जड़ी-बूटियों पर आधारित होते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ऋषि पाल कसाना व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद शब्द दो शब्दों का संयोजन है आयु + वेद। आयु का अर्थ है जीवन और वेद का अर्थ है विज्ञान। इस प्रकार आयुर्वेद जीवन का विज्ञान है, केवल रोगों का विज्ञान नहीं। आयुर्वेद का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य का प्रसार और रोगों का उपचार करना है। उन्होंने कहा कि यह एक समग्र प्रणाली है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण पर केंद्रित है जिसमें भोजन, जड़ी-बूटियां, योग और ध्यान जैसे प्राकृतिक साधनों का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग की ओर से प्रदेश सरकार के आदेशानुसार पूर्व में प्रतिवर्ष धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया जाता था लेकिन इस बार प्रतिवर्ष 23 सितंबर के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। गुर्जर धर्मशाला में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

कुरुक्षेत्र। गुर्जर धर्मशाला में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed