फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ayurveda researchers learn scientific identification of minerals and metals

Kurukshetra News: आयुर्वेद के शोधार्थियों ने सीखी खनिजों और धातुओं की वैज्ञानिक पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda researchers learn scientific identification of minerals and metals
कुरुक्षेत्र। केयू के भूवैज्ञानिक विभाग में पहुंचे आयुष विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के साथ शिक्
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शोधार्थियों ने वीरवार को केयू के भू-विज्ञान विभाग का शैक्षणिक दौरा किया। यह दौरा आयुर्वेदिक दवाओं में प्रयुक्त खनिजों और धातुओं की सही पहचान के लिए था। शोधार्थियों ने उनके वैज्ञानिक विश्लेषण की जानकारी भी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने विभिन्न खनिजों, धातुओं और दुर्लभ शैलों का अध्ययन किया। उन्होंने इनकी पहचान की आधुनिक तकनीकों को समझा। भू-विज्ञान विभाग में शोधार्थियों को खनिजों के भौतिक और रासायनिक गुणों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि रंग, धार, विदलन और भंग जैसे मानकों के आधार पर खनिजों की पहचान होती है। सूक्ष्मदर्शी और अन्य वैज्ञानिक तकनीकों से उनकी आंतरिक संरचना का विश्लेषण भी समझाया गया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने विभाग के संग्रहालय में रखे नमूनों का अवलोकन किया। शोधार्थियों ने बताया कि आयुर्वेद में औषधियों के निर्माण में प्राकृतिक खनिजों का उपयोग होता है। इसलिए उनकी सही पहचान और गुणवत्ता की जानकारी आवश्यक है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रो. ए आर चौधरी, डॉ. नरेश सागवाल और सरिता मान ने मार्गदर्शन किया। आयुष विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. रविराज और डॉ. गिरि मल्ला पाटिल भी साथ रहे। कुलपति प्रो. (वैद्य) करतार सिंह धीमान ने ऐसे अंतर-विषयक कार्यक्रमों को व्यावहारिक ज्ञान मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने भविष्य में दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शोध सहयोग को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed