{"_id":"6824f7f2342881cda509132b","slug":"ayurtech-seminar-today-at-ayush-university-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135671-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्टेक सेमीनार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्टेक सेमीनार आज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आज 15 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयुर्टेक, इनोवेशन इन आयुर्वेदिक टेक्नोलॉजी विषय पर एक राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आधुनिक तकनीक और पारंपरिक आयुर्वेद के समन्वय को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से डॉ. राहुल तनेजा और केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) नई दिल्ली से डॉ. हेमंत पाणिग्रही, डॉ. राकेश नारायण एवं डॉ. बबीता यादव विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो. राजा सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेमीनार तकनीकी नवाचारों को आयुर्वेद के क्षेत्र से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है।
आयुर्टेक मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता होगी
आयुर्टेक मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र आयुर्वेद एवं तकनीकी नवाचारों पर आधारित मॉडल को प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। यह आयोजन न केवल छात्रों को प्रेरित करेगा, बल्कि आयुर्वेद में तकनीकी नवाचारों की संभावनाओं को भी सामने लाएगा।