{"_id":"6769bf4cd6a6494296039aa4","slug":"awareness-created-about-hemophilia-disease-and-its-management-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128900-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हीमोफीलिया रोग और इसके प्रबंधन के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हीमोफीलिया रोग और इसके प्रबंधन के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक निजी होटल में इंतास फाउंडेशन और जिला हिमोफिलिया सोसायटी कुरुक्षेत्र के सहयोग में हीमोफीलिया मरीजों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर जिला हीमोफीलिया सोसायटी कुरुक्षेत्र और इंटास फाउंडेशन की ओर से हीमोफीलिया रोग और इसके प्रबंधन से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता के लिए आयोजित किया गया है।
शिविर में सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजलि वैद, जिला नोडल अधिकारी हीमोफीलिया डॉ कृष्ण दत्त, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आलोक बेरी जिला अस्पताल एलएनजेपी, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी निर्मल शर्मा ने भाग लिया और हीमोफीलिया रोगियों के कल्याण के लिए इस स्वास्थ्य में योगदान दिया।
इन गतिविधियों के अतिरिक्त, इंटास फाउंडेशन ने मरीजों को मुफ्त में एएचएफ फैक्टर भी वितरित किए गए हैं। उन्होंने फिजियोथेरेपी के बारे में भी टिप्स दिए हैं। हिमोफिलिया फैक्टर वितरण और फिजियोथेरेपी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 120 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
हीमोफीलिया मरीजों ने बताया कि उन्हें बार-बार जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाकर इंजेक्शन लगवाना पड़ता है। हरियाणा में लगभग 700 से अधिक हीमोफीलिया मरीज हैं, जिन्हें समय पर फैक्टर आठ और नौ के इंजेक्शन लगाना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा शरीर के आंतरिक अंगों में रक्तस्राव से गंभीर खतरा हो सकता है।
इस कार्यक्रम ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता और स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी। इस मौके पर सिविल अस्पताल की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अंजलि वैद्य, जिला हीमोग्लोबिन पैथी जिला नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण दत्त, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आलोक बेरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।