फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Awareness created about cycling under Fit India Movement

Kurukshetra News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइक्लिंग के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Awareness created about cycling under Fit India Movement
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा फिट इंडिया साइकिल रैली के दौरान बातचीत करते सरपंच रवि - फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। राजकीय स्कूल पलवल में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से रविवार को फिट इंडिया साइकिल रैली निकाली गई। सरपंच रवि कुमार, भारतीय खेल प्रशिक्षण के सहायक निदेशक बाबूराम रावल सहित अन्य ने साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच रवि कुमार ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हुए साइक्लिंग या अन्य खेलों की तरफ आगे बढ़ेगा तो निश्चित देश के नागरिक स्वस्थ होंगे और स्वस्थ होकर देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्रशिक्षण के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर ले जाने के लिए खेलों की तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि साइकिल रैली के लिए युवाओं के उत्साह देखा जा रहा है। साई की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा। सेवानिवृत्त हॉकी कोच गुरविंदर सिंह ने कहा कि साई की तरफ से समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को एक नया मंच मिल रहा है। साई के सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed