{"_id":"69c1a1cababd19979b03a239","slug":"awareness-campaign-on-water-day-pledge-taken-for-water-conservation-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-152031-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जल दिवस पर जागरूकता अभियान, जल संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जल दिवस पर जागरूकता अभियान, जल संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर गांव मथाना में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही जिले में चल रहे जल महोत्सव पखवाड़े का समापन भी किया गया। लोगों को जल संरक्षण, जल गुणवत्ता और जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। जिला सलाहकार डेलिया बातिश ने विश्व जल दिवस की थीम जल और लैंगिक समानता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जल संकट का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और लड़कियों पर पड़ता है, इसलिए जल प्रबंधन में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।
जल महोत्सव पखवाड़े की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से हुई थी, जोकि जल दिवस के साथ संपन्न हुआ। बीआरसी अनिल कुमार ने ग्रामीणों से पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझने और इसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। चेतावनी दी कि यदि समय रहते जल संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। वहीं बीआरसी प्रदीप कुमार ने स्वच्छ पेयजल के महत्व पर जोर देते हुए पानी की जांच और सुरक्षित भंडारण की जानकारी दी।
गुलशन कुमार ने विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में बीआरसी सोमपाल, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।