Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Award ceremony at Shahabad Rotary Club; Vikram Gupta becomes President.

Kurukshetra News: शाहाबाद रोटरी क्लब में अवार्ड समारोह, विक्रम गुप्ता बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Award ceremony at Shahabad Rotary Club; Vikram Gupta becomes President.
शाहाबाद। रोटरी क्लब के नवनियुक्त प्रधान को रोटरी चार्टर भेंट करते निवर्तमान प्रधान डाॅ.आरएस घुम
शाहाबाद। एम्बियंस रिजॉर्ट में रविवार को रोटरी क्लब का अवार्ड एवं चेंज ऑफ गार्ड समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में गत वर्ष के सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वित्त वर्ष के लिए क्लब की कमान विक्रम गुप्ता को सौंपी गई। निवर्तमान प्रधान आरएस घुम्मन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि क्लब ने एक वर्ष में 316 जनसेवा परियोजनाएं पूरी कीं। इनमें 20 स्वास्थ्य जांच शिविर और सात रक्तदान शिविर शामिल थे। क्लब ने 10 पानी के कूलर भी स्थापित किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के अनेक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि हसन सिंह मेजी ने रोटरी को सेवा का वैश्विक अभियान बताया। असिस्टेंट गवर्नर एसएस आहूजा ने सदस्यों को रोटरी की असली ताकत कहा।
विज्ञापन

समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 का रोटरी चार्टर विक्रम गुप्ता को सौंपा गया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी योजनाएं बताईं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। युवा सशक्तीकरण और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को प्रभावी बनाने की बात कही। समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed