फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   auto, three whellers, maintain papers, road, kurukshetra

10 दिन में कागजात पूरे करवाएं, नहीं तो ऑटो होंगे इंपाउंड

Thu, 13 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 13 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
auto, three whellers, maintain papers, road, kurukshetra
एसपी से मिलने पहुंचे ऑटो चालक। - फोटो : अमर उजाला

ऑटो चालकों को दस दिनों के अंतराल में अपने-अपने ऑटो के कागजात पूरे करवाने होंगे और उन्हें यातायात नियमों का भी पूरी तरह पालन करना होगा। ऑटो चालक इन पर खरे नहीं उतरे तो पुलिस ऑटो इंपाउंड करेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दे दिए गए है। यह चेतावनी खुद एसपी सिमरदीप ने ऑटो चालकों को उस समय दी जब वे ब्रह्म सरोवर के आसपास के क्षेत्र में ऑटो स्टैंड के लिए जगह की मांग करने पहुंचे।

विज्ञापन


एसपी ने उन्हें यातायात नियमों की पालना के लिए आधे घंटे से भी अधिक समय तक अनुशासन का पाठ पढ़ाया और खुलासा किया कि ऑटो चालक सड़कों पर न केवल नियमों की जमकर अवहेलना कर रहे हैं बल्कि उनकी मनमानी से सड़कों पर अव्यवस्था भी फैल रही है। अनेक हादसों के जिम्मेदार ऑटो चालक हो रहे है। उन्होंने खुलासा किया कि ऑटो चालक किस कदर सड़कों पर मनमानी कर रहे है, यह बस अड्डे के पास चौक पर लगाए गए कैमरे में रिकार्डिंग से पता चल रहा है। यहां पर रेड लाइट एक ही ऑटो एक सप्ताह के दौरान ही 50 बार भी पार कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकतर ऑटो बिना कागजात के चल रहे हैं तो कई चालक लाइसेंस भी नहीं लिए हुए हैं। बिना कुछ देखे व साइड इशारा दिए सवारी देखते ही ब्रेक लगा देते हैं। ऐसे हालात में हादसे और भी बढ़ने की आशंका रहती है। हालांकि पुलिस ऐसे सभी ऑटो को इंपाउंड करने का मन बना चुकी थी। लेकिन अनेकों गरीब व्यक्ति ऑटो चलाकर अपना परिवार पाल रहे है, जिसके चलते पुलिस ने कुछ ढिलाई दी है। इसी ढिलाई का ही कारण है कि अब भी दस दिनों का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10 बजे बाद महिला नहीं बैठती ऑटो में
एसपी ने खुलासा किया कि ऑटो चालकों की मनमानी इस कदर हावी है कि आम लोगों में उनके प्रति विपरीत सोच बन चुकी है। यहां तक कि पिपली चौक पर रात 10 बजे बाद कोई भी महिला ऑटो में सवार नहीं होना चाहती। ऑटो चालकों को अपनी इस इमेज को बदलना होगा और यातायात नियमों की पालना पूरे तरीके से करनी होगी। नियमों की पालना की जाएगी तो पुलिस ऑटो चालकों का भरपूर सहयोग करेगी।


गुर्जर धर्मशाला के पास खड़े होंगे ऑटो
ब्रह्मसरोवर से ऑटो हटाए जाने के विरोध में वीरवार को लगभग तीन सौ ऑटो चालक एसपी से मिलने पहुंचे। जहां ऑटो यूनियन के पदाधिकारी प्रवीण कुमार, गुरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, दिवान चंद, स्वर्ण सिंह,  सुरेंद्र सिंह, बॉबी सहित अन्य ऑटो चालकों का एक प्रतिनिधिमंडल युवा भाजपा नेता साहिल सुधा के साथ एसपी से मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस के उन्हें हटा देने से वह दो दिनों से ऑटो नहीं चला पा रहे है। उन्होंने ब्रह्मसरोवर के आसपास ही स्टैंड के लिए जगह की मांग की। जिसके बाद एसपी ने केयू थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया और गुर्जर धर्मशाला, बैरागी धर्मशाला के अलावा किरमिच रोड पर बड़ के पेढ़ के नीचे ऑटो खड़े करने पर सहमति जताई। वहीं ऑटो चालकों ने एसपी द्वारा ट्रैफिक नियमों की पालना पर भी भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed