फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Auto overturned after hitting the bike, KU's chief security personnel died

Kurukshetra News: बाइक को टक्कर मार चालक पर पलटा ऑटो, केयू के मुख्य सुरक्षाकर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned after hitting the bike, KU's chief security personnel died
कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड पर गांव मथाना के पास एक ऑटो चालक ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) के मुख्य सुरक्षाकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सुरक्षाकर्मी के ऊपर ही पलट गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कर्ण सिंह (58) निवासी बपदी के रूप में हुई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में सेवा सिंह निवासी गांव बकाली ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात है। होली के दिन (बुधवार) वह अपनी बाइक पर निजी काम से कुरुक्षेत्र आया था। अपना काम खत्म करके वह पिपली चौक पर गांव जाने के लिए खड़ा था। तभी उसका साथी कर्ण सिंह अपनी ड्यूटी खत्म करके पिपली चौक पर उसे मिल गया। यहां वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर घर जाने के लिए चले थे। कर्ण सिंह अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे वह लोग गांव मथाना से आगे पहुंचे तो पीछे से आए एक ऑटो चालक ने उसके आगे चल रहे उसके साथी कर्ण सिंह की बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही करन सिंह बाइक सहित ऑटो के आगे गिरकर उसमें फंस गया और ऑटो चालक उसे घसीटता हुआ काफी आगे ले गया।
विज्ञापन

उसके बाद असंतुलित ऑटो कर्ण सिंह के ऊपर पलट गया, जिससे कर्ण सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ऑटो में सवार एक सवारी को भी चोट लगी। उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर कर्ण सिंह को संभाला और एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कर्ण सिंह की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed