फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   attact, five man, air firiing, crime, police, court, kurukshetra

अदालत से पेशी से लौट रहे पांच लोगों पर जानलेवा हमला

Tue, 02 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 02 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन

गुहला रोड स्थित गांव मोरथली के नजदीक अदालत से पेशी भुगतकर लौट रहे कार सवार पांच लोगों पर हथियारों से लैस कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दिया। वहीं हमलावरों ने हवाई फायर भी किए। इस संदर्भ में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए उनके 10-12 अन्य साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि गांव कलावड़ अंबाला निवासी रुप सिंह ने शिकायत दी है कि कुछ महीने पहले इस्माईलाबाद के राजेश के साथ झगड़ा हुआ था। जिसकी आज अदालत में पेशी थी। अदालत से पेशी भुगत कर वे लोग वापस जा रहे थे। जैसे ही वे गांव मोरथली के नजदीक समीप पहुंचने पर पीछे से आ रही 2 गाड़ियों ने उनकी गाड़ी के आगे गाड़ी रोक दी और हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें मिंटू, कुलविन्द्र व गुरदीप गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें बाद उपचार कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया। लोगों को वहां एकत्रित होता देख सभी हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रुप सिंह की शिकायत पर मनिन्द्र व जंटी को नामजद करते हुए उनके अन्य 10-12 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रतीक कुमार ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed