फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   atmosphere of mourning prevails in Marchedi village of Kurukshetra, eight people died in Jind road accident

Haryana: कुरुक्षेत्र के गांव मरछेड़ी में मातम का माहौल, जींद सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत; चूल्हे नहीं जले

Tue, 03 Sep 2024 03:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Sep 2024 03:46 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के मरछेड़ी गांव के 15 लोग राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा-अर्चना करने के लिए निकले थे। लेकिन नरवाना के पास देर रात उनका वाहन एक बड़े हादसे का शिकार हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
atmosphere of mourning prevails in Marchedi village of Kurukshetra, eight people died in Jind road accident
शवों का किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के गांव मरछेड़ी में आज सुबह से ही मातम का माहौल पसरा हुआ है। देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव के आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस हादसे से पूरा गांव सन्न है और मृतकों के शवों के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

गांव की गलियां सूनी हो गई हैं, और हर कोई इस हादसे से गमगीन है। गांव में किसी के घर का चूल्हा तक नहीं जला है। हादसे में घायल हुए लोगों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि मरछेड़ी गांव के 15 लोग राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा-अर्चना करने के लिए निकले थे। लेकिन नरवाना के पास देर रात उनका वाहन एक बड़े हादसे का शिकार हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। गांव के लोग अब मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं, और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हर किसी की आंखों में आंसू हैं, और सभी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed