फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   At the youth festival, students brought the colors of folk culture to the stage.

Kurukshetra News: युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरे लोक संस्कृित के रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
At the youth festival, students brought the colors of folk culture to the stage.
कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नाटक प्रस्तुत करती हुई छात्राएं। संवाद - फोटो : जू
कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का जोनल युवा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति और हरियाणवी लोक परंपराओं की झलक दिखाई।
विज्ञापन

प्रातःकालीन सत्र में हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा मुख्य अतिथि रहे। आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अंकेश्वर प्रकाश और युवा कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला भी मौजूद रहे। सुभाष सुधा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गीत, संगीत और नृत्य से विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने महोत्सव के आयोजन के लिए जयराम शिक्षण संस्थान के प्रबंधन को बधाई दी।

कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नाटक प्रस्तुत करती हुई छात्राएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नाटक प्रस्तुत करती हुई छात्राएं। संवाद- फोटो : जू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed