फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Assistive Technology Lab started for the visually impaired

दृष्टिहीनों के लिए असिस्टिव टेक्नोलॉजी लैब शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Assistive Technology Lab started for the visually impaired
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय में मंगलवार को असिस्टिव टेक्नोलॉजी लैब फॉर विजुअल इंपेयर्ड स्टूडेंट्स का उद्घाटन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा द्वारा किया गया। इस मौके पर बोलते हुए कुलपति ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दृष्टि बाधित विद्यार्थी अब आम विद्यार्थियों की तरह पुस्तकों का प्रयोग कर सकते हैं। यह सेवा दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी तथा इस सेवा के माध्यम से दृष्टिहीन विद्यार्थी सभी प्रकार की पाठ्य साम्रगी जैसे पुस्तक, मैगजीन, अखबार को बिना किसी बाधा के पढ़ व सुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि दृष्टिहीन विद्यार्थी कंप्यूटर द्वारा पाठ्य सामग्री पढ़ व सुन सकते हैं तथा यह बोली जाने वाली भाषा को उन उपयोगकर्ताओं के लिए ब्रेली भाषा में बदल देती है ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा ने असिस्टिव टेक्नोलॉजी लैब फॉर विजुअल इंपेयर्ड पर अपने विचार रखे तथा इसके विभिन्न आयामों तथा इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस लैब में विभिन्न उपकरणों जैसे कि स्मार्ट रीडर एचडी, ब्रेल प्रिंटर/एम्बोसर, ब्रेल डिस्प्ले एवं बोलने वाला सॉफ्टवेयर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए यहां स्थापित तकनीक केे साथ-साथ ब्रेल पुस्तकों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. ललित कुमार गौड़, डॉ. रामनिवास, डॉ. वनिता ढींगरा, डॉ. आनंद एवं अन्य सभी पुस्तकालय कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed