फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Assistance given in marriage of needy girl

Kurukshetra News: जरूरतमंद कन्या के विवाह में दिया सहयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Assistance given in marriage of needy girl
कुरुक्षेत्र। कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट और भारत तिब्बत समन्वय संघ की टीम बारना गांव में तीन जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग करने पहुंची। ये तीनों कन्याएं वाल्मीकि मोहल्ले की हैं। विवाह में कन्याओं को घर की सारी जरूरत का सामान उपहार स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन

कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट अब तक 19 कन्याओं के विवाह में सहयोग कर चुका है। ट्रस्ट की संचालिकाओं कुसुम राणा और प्रोमिला राणा ने बताया कि ट्रस्ट समय समय पर भंडारों का आयोजन, भागवत कथाएं, हवन यज्ञ कराना, कन्याओं के विवाह में सहयोग करना, जरूरत मंद लोगों की सहायता करना, प्याऊ लगाना परिवारों के घरेलू झगड़ों को सुलझाकर परिवार बसाने का कार्य करता आ रहा है। ट्रस्ट की टीम बड़ी ही मेहनती और ईमानदार है जो समाज के सहयोग से विवाह में भगवान भोलेनाथ के मूल स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन के चंगुल से मुक्त कराने के लिए महासंकल्प भी कराया गया। कार्यों को सफल बनाने में सहयोग करती है। विवाह में सहयोग करने वाले सदस्य ट्रस्ट की अंबाला जिला अध्यक्ष वीना ढल ,अशोक कुमार सोलंकी, जन सहयोग संस्था के संचालक मास्टर जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed