फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aspects of Entrepreneurship to the students, Kurukshetra

विद्यार्थियों को बताए उद्यमिता के पहलू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aspects of Entrepreneurship to the students, Kurukshetra
ऑनलाइन कार्यशाला में हिस्सा लेते विद्यार्थी एवं विशेषज्ञ। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में उद्यमिता पर राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कराई गई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
महाविद्यालय के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की ओ से आयोजित कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. सुदेश रावल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यशाला की संयोजक डॉ. प्रीति शर्मा ने कार्यशाला की थीम पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला चार तकनीकी सत्रों में हुई।
विज्ञापन

प्रथम व द्वितीय तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. सुपरन कुमार शर्मा रहे। उन्होंने व्यावहारिक रूप से उद्यमिता व्यवसाय योजना के बारे में चर्चा की। बताया कि व्यावहारिक रूप से उद्यमिता के बारे में और इन सत्रों में व्यवसाय योजना कैसे तैयार की जाए। तीसरे सत्र को डॉ. ज्योति राणा ने विद्यार्थियों के साथ उद्यमिता कौशल और व्यक्तियों में इन कौशलों के विकास के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे सत्र के रिसोर्स पर्सन डॉ. राशि ने बिजनेस प्लान और बिजनेस मॉडल से संबंधित व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. रावल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं। आज हम जिस युग में जी रहे हैं, उस युग में इस प्रकार की कार्यशाला उद्यम कौशल औप बिजनेस प्लान समझना बहुत आवश्यक है। आज महिलाएं पुरुषों के बराबर रोजगार, व्यवसाय में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन से हम महिला सशक्तिकरण पर कार्य करते हुए जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रीति शर्मा को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed