{"_id":"61ae7a86bb939e3cb517ea9d","slug":"asked-for-extortion-of-rs-25-lakh-from-the-agent-threatened-to-kill-him-if-he-did-not-pay-kurukshetra-news-knl91935919","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती से मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती से मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
आढ़ती से फोन पर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने आढ़ती को जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे सहमे आढ़ती ने मंडी एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ पुलिस में शिकायत दी है, जिस पर केस दर्ज कर पुलिस फोन नंबर और लोकेशन के आधार पर आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी अमित कुमार उर्फ गोरा वासी अनाज मंडी ने बताया कि रविवार की शाम करीब 7 बजकर 25 मिनट पर उसके फोन पर एक कॉल आई थी। इसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम विजेंद्र ग्योंग बताया। उसने धमकी दी कि यदि जान की सलामती चाहते हो तो 25 लाख रुपये दे दो। कुछ देर बाद उसने फिर से फोन किया और कहा कि क्या सोचा है। यदि पैसे नहीं दिए तो कुछ भी हो सकता है। यदि पुलिस-प्रशासन का सहारा लिया तो भी कोई चिंता नहीं है। पुलिस जेल के अंदर कर दे या एनकाउंटर कर दे, इस बात की भी कोई परवाह नहीं है। अगर अपनी सलामती चाहता है तो मांग पूरी करनी होगी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
आढ़ती की सुरक्षा में तैनात किया सुरक्षाकर्मी : जगदीश टामक
सिटी थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि शिकायत मिलते ही तुरंत मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोन नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करके आगे बढ़ रही है। शिकायतकर्ता की सुरक्षा के लिए उसके साथ गनमैन तैनात कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।