फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ASHA workers roared in support of their demands, continued the strike

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में गरजीं आशाकर्मी, जारी रखा धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers roared in support of their demands, continued the strike
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में धरना देकर रोष जताते हुए आशाकर्मी।
कुरुक्षेत्र। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कर्मी शनिवार को भी हड़ताल पर रही और जिला सचिवालय में धरना देकर जमकर रोष जताया। जिला अध्यक्ष पिंकी के नेतृत्व में आशा कर्मियों कमला भिवानी व पारुल यमुनानगर की विधानसभा का घेराव के दौरान हुई मौत के चलते उनकी याद में शहीदी दिवस मनाया। आशा कर्मियों को संबोधित करते हुए राज्य उपप्रधान रानी देवी ने कहा कि 26 दिन से हड़ताल पर बैठी हुई है, लेकिन सरकार जानबूझकर नजरअंदाज कर आम व गरीब जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले ही स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुई है पर सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है ।
विज्ञापन

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन्हें स्थायी कर्मचारी बनाया जाए, उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए और ईएसआई व पीएफ और रिटायरमेंट लाभ समेत सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ देने, अनुभव और योग्यता के आधार पर पदोन्नति करने सब सेंटर पर आशा के बैठने के व सामान रखने के लिए सीट दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर जिला उपप्रधान, मनजीत, जिला कोषाध्यक्ष उषा, अनीता दुराला, सुनीता मौजूद रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed