फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   As evening falls, Gita Dwar is plunged into darkness.

Kurukshetra News: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है गीता द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
As evening falls, Gita Dwar is plunged into darkness.
पिपली। धर्मनगरी के मुख्य प्रवेश द्वार गीता द्वार पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। नेशनल हाईवे-44 पर पिपली स्थित चौक की तीनों हाईमास्ट लाइटें कई माह से बंद हैं। इसके साथ ही चौक के आसपास नेशनल हाईवे की लाइटें भी काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

यह पिपली चौक कुरुक्षेत्र का प्रमुख प्रवेश बिंदु है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग शहर में प्रवेश करते हैं। वीआईपी और अन्य महत्वपूर्ण लोगों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। लाइटें बंद होने से रात के समय वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। रात में वाहनों की आवाजाही अधिक होने से हादसे का डर बना रहता है। उधर, शहर यातायात प्रभारी रामकरण का कहना है कि संबंधित विभाग से यह लाइटें जल्द दुरुस्त कराई जाएंगी। चौक पर हर समय गश्त भी रहती है फिर भी यहां रोशनी का प्रबंध होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed