फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aryan of Gurukul secured eighth rank in UPSC NDA merit list

Kurukshetra News: यूपीएससी की एनडीए मेधा सूची में गुरुकुल के आर्यन ने हासिल किया आठवां रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aryan of Gurukul secured eighth rank in UPSC NDA merit list
कुरुक्षेत्र। आर्यन देशवाल।
कुरुक्षेत्र। यूपीएससी द्वारा एनडीए-154 की अंतिम मेधा सूची जारी की गई, जिसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र आर्यन देशवाल ने ऑल इंडिया में आठवां रैंक हासिल किया है। आर्यन की इस उपलब्धि पर गुरुकुल परिसर में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में गुरुकुल सफलता के नए आयाम छू रहा है। छात्र विशेष तौर पर एनडीए में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले वर्ष से अब तक 41 छात्रों का चयन एनडीए में हुआ है। यह भी गुरुकुल के लिए बड़ी उपलब्धि है और अब आर्यन देशवाल का पूरे देश में आठवां रैंक आना, पूरे गुरुकुल परिवार के लिए यह गौरवमयी क्षण है। उन्होंने बताया कि आर्यन देशवाल एक द्वितीय प्रतिभाशाली छात्र है। पिछले दिनों सिल्वरजॉन इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज के सेकेंड लेवल में भी आर्यन ने इंटरनेशनल रैंक चार प्राप्त की थी। उन्होंने आर्यन देशवाल को देशभर में एनडीए में आठवां रैंक हासिल करने पर बधाई दी और जीवन में इसी तरह कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed