फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists spread the magic of art in Ratnawali Mahotsav, audience went crazy

Kurukshetra News: रत्नावली महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू, दर्शक गदगद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Artists spread the magic of art in Ratnawali Mahotsav, audience went crazy
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रत्नावली महोत्सव में तीसरे दिन रविवार को भी कलाकारों ने जमकर रंग जमाया। छुट्टी के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा दर्शक पहुंचे तो ऑडिटोरियम हॉल भी खचाखच भरा रहा। महोत्सव में छह मंचों पर विभिन्न गतिविधियों में करीब तीन हजार कलाकारों ने प्रतिभा की झलक दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया तो पुरातन संस्कृति को भी जीवंत किया। महोत्सव के पहले सत्र में मुख्यातिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष भारत भूषण भारती रहे।
विज्ञापन


ऑडिटोरियम हॉल में हरियाणवी चौपाल, समूह नृत्य रसिया व संगीत संध्या का आयोजन किया गया तथा आरके सदन में हरियाणवी फोक इंस्ट्रुमेंटल सोलो, हरियाणवी वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता कराई गई। वहीं ओपन एयर थियेटर में समूह गायन हरियाणवी में प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनेट हॉल में कविता व हरियाणवी क्विज प्रतियोगिता तथा खुले मंच पर सांग प्रतियोगिता हुई। वहीं क्रश हॉल में ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि भारत भूषण ने कहा कि रत्नावली महोत्सव कौशल और हरियाणवी संस्कृति का मिश्रण है। जीवन में एक शिक्षा स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय से मिलती है, जिसे अक्षर ज्ञान कहते हैं। दूसरी शिक्षा व्यावहारिक शिक्षा है, जोकि हमें अपने माता-पिता सहित परिवार के बड़ों से मिलती है। रत्नावली महोत्सव कौशल और संस्कृति का संगम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. करतार सिंह धीमान रहे। महोत्सव में पहुंचने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा सहित अन्य सदस्यों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद अतिथियों ने हरियाणा पवेलियन में लगे स्टॉल का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की कला की सराहना की। वहीं हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद चखा। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, प्रो. रमेश भारद्वाज, प्रो. जसबीर ढांडा, प्रो. अनिल गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



आज होगा इन कार्यक्रमों का मंचन
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन 28 अक्तूबर को ऑडिटोरियम हॉल के मुख्य मंच पर समूह हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिता होगी और ओपन एयर थियेटर में रागनी प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहीं खुले मंच पर डे परर्फोमर प्रेजेंटेशन होगी। वहीं शाम के सत्र में ऑडिटोरियम हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विधाओं में अव्वल रही टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed