फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists jivat's sacrifice of martyrs, Kurukshetra

कलाकारों ने जीवंत की शहीदों की कुर्बानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Artists jivat's sacrifice of martyrs, Kurukshetra
नाटक शहीद भगत सिंह का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप कुरुक्षेत्र के कलाकारोें ने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में नाटक शहीद भगत सिंह के मंचन किया। प्रस्तुति के दौरान भगत सिंह जिंदाबाद के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। वहीं कलाकारों का जीवंत अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
विकास शर्मा के निर्देशन में मंचित नाटक में कलाकारों ने अंग्रेजों की बर्बरता को दिखाकर सभी को भावुक कर दिया। वहीं, जलियांवाला बाग हत्याकांड के दृश्य में कलाकारों के अभिनय और संगीत ने उस दृश्य को वास्तविकता में बदलने में पूरा न्याय किया। इसके अलावा लगान वसूलने के लिए अंग्रेजों का हिंदुस्तानियों से बर्बर बर्ताव करने, साइमन कमीशन के कारण लाला लाजपत राय की मौत, भगत सिंह और उनके साथियों द्वारा स्कॉट की हत्या करना, असेंबली में बम धमाके जैसे दृश्यों ने दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

भगत सिंह और उसके साथियों को फांसी दिए जाने वाले अंतिम दृश्य लोग भावुक दर्शक इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाने पर मजबूर हो गए। दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए कलाकारों की सराहना की। नाटक में भगत सिंह का किरदार मनदीप सिंह, राजगुरु का चिराग शर्मा, सुखदेव का अभिषेक निभाया। अन्य कलाकारों में राजीव कुमार,राजकुमारी शर्मा, तुषार कुमार, चंचल शर्मा, हर्षदीप, आकाशदीप, निहारिका, श्रेया, तुषार व पार्थ शर्मा शामिल रहे। इस मौके पर कला एवं सांस्कृतिक विभाग की कला अधिकारी रंगमंच तान्या जीएस चौहान, कला अधिकारी संगीत डॉ. दीपिका वालिया, कला अधिकारी नृत्य सुमन दांगी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed