फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists gathered applause with the presentation of the play Alibaba Chalis Chor

Kurukshetra News: अलीबाबा चालीस चोर नाटक की प्रस्तुति से कलाकारों ने बटोरी तालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Artists gathered applause with the presentation of the play Alibaba Chalis Chor
कुरुक्षेत्र। कलाकृति भवन में नाटक  खुल जा सिम सिम  का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के 15 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वार्षिक उत्थान उत्सव समारोह की दूसरी शाम नाटक खुल जा सिम सिम के साथ संपन्न हुई। अरेबियन नाइट्स की कहानी अलीबाबा चालीस चोर को नाटक खुल जा सिम सिम के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत कर कलाकारों ने भरपूर सराहना बटोरी।
विज्ञापन



नाटक में दिखाया गया कि अलीबाबा को उसका भाई कासिम घर से निकाल देता है, जिसके बाद अलीबाबा लकड़ियां काटकर घर का गुजारा करता है। एक दिन उसे डाकुओं के खजाने का पता लग जाता है, जिसमें से कुछ खजाना अलीबाबा ले लेता है लेकिन उसके भाई कासिम को जब इस बारे में पता लगता है तो लालच में आकर वो भी खजाना लेने चला जाता है लेकिन वहां डाकू उसे देख लेते हैं और मार डालते हैं।
विज्ञापन

भाई के वापस न आने पर अलीबाबा उसे ढूंढने निकलता है तो गुफा में भाई की लाश देखकर दंग रह जाता है और लाश घर ले आता है। उधर जब डाकुओं को पता चलता है कि लाश गायब है तो वो उसे ढूंढने बगदाद शहर में आ जाते हैं। अंत में डाकुओं का सरदार भेष बदल कर अलीबाबा के घर उसे मारने पहुंचता है लेकिन अलीबाबा की बहन मरजीना की सूझबूझ से अलीबाबा डाकू को मारने में कामयाब हो जाता है। इस प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाते हुए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक में अलीबाबा का किरदार रित्विक अरोड़ा तथा अशफंदयार का किरदार देवेंद्र बीबीपुरिया ने निभाया। वहीं कासिम की भूमिका में सूर्यांश चावला, दिलशाद रचना अरोड़ा, फकीर कपिल बत्रा, हासिम कपिल सिंघल, नौबहार नव्या मेहता, मरजीना कंचन यादव, हरुन अक्की राय खुराना, असलम निखिल पारचा, हकीम चंचल शर्मा, मुस्तफा दर्जी हितेश शर्मा, हुस्ना कनिका शर्मा डाकू चंदन भारद्वाज, रोहित व प्रियांशु बंसल बने।




डॉ. जयभगवान सिंगला रहे मुख्यातिथि
हरियाणा कला परिषद के संयुक्त सहयोग से आयोजित उत्थान उत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति डाॅ. जयभगवान सिंगला बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में टैगोर ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक आकाश वत्ता, डोरन फाउंडेशन ऑफ इंडिया से डाॅ. रजनीश गुप्ता एवं वीना गुप्ता तथा विनोद शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. मोहित गुप्ता ने किया।

कुरुक्षेत्र। कलाकृति भवन में नाटक  खुल जा सिम सिम  का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। कलाकृति भवन में नाटक  खुल जा सिम सिम  का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed