{"_id":"62339832c8716b1925761779","slug":"artists-added-color-in-holi-of-flowers-showed-great-enthusiasm-kurukshetra-news-knl102190514","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की होली में कलाकारों ने जमाया रंग, दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की होली में कलाकारों ने जमाया रंग, दिखा गजब का उत्साह
विज्ञापन
Artists added color in Holi of flowers, showed great enthusiasm
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के सहयोग से माधव रंगशाला में होली के उपलक्ष्य में रंग रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जोधपुर के सुरमनाथ और आशा सपेरा आदि कलाकारों ने अपनी लोक गायकी और लोकनृत्यों से समा बांधा।
राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पहले कुरुक्षेत्र के लोक कलाकार प्रेम शर्मा ने देशभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद राजस्थान के लोक गायक करण नाथ तथा शाबिर खान ने लोक गायकी से समा बांधा वहीं राजस्थानी लोक नृत्य भवई में महिला कलाकार रेखा ने सात मटके सिर पर रखकर तलवार तथा कीलों पर नृत्य की प्रस्तुति देते हुए लोगों को अचरज में डाल दिया।
अंतरराष्ट्रीय कलाकार आशा सपेरा ने भी अपनी गायकी और कालबेलिया नृत्य से दर्शकों की भरपूर वाहवाही बटोरी। बीन की धुन पर नागिन की तरह अपने शरीर को लचीला बनाते हुए कलाकारों द्वारा किए गए कालबेलिया नृत्य की दर्शकों ने खुले दिल से प्रशंसा की। इसके अलावा राजस्थानी गौरव कहे जाने वाले घूमर नृत्य की भी जोधपुर की कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके साथ नन्हीं कलाकार सपना के नृत्य ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगाने का कार्य किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति हरियाणा और राजस्थान के संगम की रही, जहां हरियाणवी फाग नृत्य पर हरियाणवी और राजस्थानी एक साथ थिरकते हुए फूलों की होली खेलते नजर आए। इतना ही नही दमदार प्रस्तुति के साथ दर्शक भी नाचने को मजबूर हो गए और कलाकारों के साथ मंच पर और मंच से नीचे झूमने लगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी बतौर मुख्यातिथि और जजपा के युवा जिलाध्यक्ष जसविंद्र सिंह खैरा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हरियाणा कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने किया। इस मौके पर आरएस गोलन, शिवकुमार किरमच, सिद्धार्थ, शुभम, नरेश सैनी, लालचंद आदि भी उपस्थित रहे।