फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists add color to the tune of Sarangi, audience goes crazy

Kurukshetra News: सारंगी की धुन पर कलाकारों ने जमाया रंग, श्रोता गदगद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
Artists add color to the tune of Sarangi, audience goes crazy
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा विश्व संगीत दिवस के अवसर पर कला कीर्ति भवन में रागनी और सारंगीवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि निदेशक नागेंद्र शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि संगीत का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। इसके बिना जीवन अधूरा माना जाता है। संगीत न केवल मनोरंजन का साधन माना जाता है, बल्कि संगीत से जीवन रंगीन और आनंदमय बनता है। भारतीय संगीत विविधता में बहुत धनी है, जिनमें शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, पॉप म्यूजिक, फिल्मी संगीत शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति सारंगीवादन की रही, जिसमें भिवानी से लोकगायक इंद्र सिंह लांबा की पूरी टीम ने सारंगी पर विभिन्न धुनों सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। कलाकारों ने सारंगी के इतिहास के बारे में भी श्रोताओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारंगी 600 साल पुराना साज है, जिसे लोक कलाकार सहेजकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी प्रस्तुति में कलाकारों ने रागनी प्रस्तुत करते हुए वाहवाही बटोरी। मैं भरण गई थी नीर राम की सूं, जमना जी के तीर राम की सूं रागनी सुनकर दर्शकों ने तालियां बजाई।
विज्ञापन

हरियाणा कला परिषद की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में प्रेमचंद, हरिकेश, राजेंद्र, इंद्र किठाना, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, सन्नी लांबा सहित अन्य कलाकार शामिल रहे। इस दौरान साहित्यकार एवं हिफा सदस्य चंद्रशेखर शर्मा, लोक कलाकार मनोज जाले, रंगकर्मी शिवकुमार किरमच सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed