{"_id":"627974e148a7084c725ccc43","slug":"art-and-culture-complement-each-other-kurukshetra-kurukshetra-news-knl107647599","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कला एवं संस्कृति एक दूसरे के पूरक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कला एवं संस्कृति एक दूसरे के पूरक’
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रर्दशनी को देखते केयू वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कला एवं संस्कृति एक दूसरे के पूरक हैं। कला के बिना संस्कृति और संस्कृति के बिना कला का विकास संभव नहीं हैं। ये विचार उन्होंने युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से तीन दिवसीय कला उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत करने के बाद व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों एवं ललित कला विभाग के शिक्षकों की ओर से लगाई चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और अवलोकन भी किया। उन्होंने स्वयं भी ओम का चित्र बनाकर प्रदर्शनी में रखा। उन्होंने ललित कला विभाग में वार्षिक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन एवं कैटलॉग का विमोचन भी किया।
उन्होंने कहा कि कला को बाजार से जोड़कर प्रस्तुत किया जाए तो उसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कला के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण के साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास भी होगा। आने वाले दिनों में भारतीय कला बेहद अधिक विकसित होगी और उसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम हमारे सामने होंगे। छात्रों को बाजार के अनुसार कलाकृतियों को तैयार करना चाहिए ताकि उनको रोजगार मिल सके। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार अखिलेश ने कहा कि केयू का युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग पूूरी संजीदगी के साथ कला को बढ़ावा दे रहा है आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
डीवाईसीए के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली बार कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह कला उत्सव राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। संयोजक डॉ. रामविरंजन ने कहा कि कला उत्सव के माध्यम से केयू की राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनेगी। इस मौके पर कुलसचिव संजीव शर्मा, डीवाईसीए उप निदेशक डॉ. गुरचरण सिंह, विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, प्रो. सुनील ढींगड़ा, प्रो. अरविंद मलिक, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. परमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यशाला में पहुंचे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 10 कलाकार
डीवाईसीए की ओर से आयोजित कला उत्सव में भारत के अलग-अलग राज्यों से राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार काली चरण गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, अखिलेश, धर्मेंद्र राठौर, प्रो. हेमंत द्विवेदी, सुरिंद्र जगताप, मदन लाल, डॉ. अनूप कुमार चंद, नरिंद्र शर्मा व इजहार आलम भाग ले रहे हैं।
राष्ट्रीय अवार्डी कलाकार किए सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने ललित कला विभाग के तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें केयू के पूर्व छात्र गुरदीप धीमान, ऋषिराज तोमर व डॉ. निशा चड्ढा शामिल रहे।
आज निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
आज मंगलवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अवसर पर युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग एवं आईआईएचएस के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। आईआईएचएस विभाग के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे।