फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrangements were made for two meals a day for the workers

Kurukshetra News: श्रमिकों के लिए दोनों समय के भोजन का किया प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Arrangements were made for two meals a day for the workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम एवं अन्नक्षेत्र वृद्धजनों की सेवा के साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उत्तराखंड में भूकंप आपदा हो या केदार घाटी में भारी बरसात से जनहानि, कोविड काल हो या क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति, बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम हर आपदा के समय समाज के साथ खड़ा रहा है। अब पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बरसात के बाद राक्षी नदी के तटबंध टूटने से लाडवा व क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया तब बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम अन्नक्षेत्र अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए तटबंधों की मरम्मत का कार्य कर रहे सैकड़ों श्रमिकों के लिए दोनों समय के भोजन के प्रबंध की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली।

संस्था के पूर्व प्रधान राजकुमार सैनी के नेतृत्व में बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम से श्रमिकों के लिए भोजन तैयार करवा नदी पर काम कर रहे श्रमिकों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वृद्धाश्रम में आश्रय व भोजन का प्रबंध भी किया गया है। लाडवा क्षेत्र में राक्षी के टूट जाने से कई कालोनियों और घरों में पानी भर गया जिसके लिए प्रशासन 100 से अधिक मजदूरों को लगाकर राक्षी के तटबंध ठीक करवा रहा है। इसमें लाडवा के बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम के द्वारा उन सभी श्रमिकों के लिए दोनों वक्त का ताज़ा भोजन उपलब्ध कर रही है I आश्रम के पूर्व प्रधान राजकुमार सैनी ने बताया कि इसके अतिरिक्त भारी वर्षा के कारण जिन लोगों के मकान टूट गए हैं उनके रहने और खाने की भी व्यवस्था आश्रम में की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed