Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrangements made for security and traffic for Rahul Gandhi's visit

Kurukshetra News: राहुल गांधी की यात्रा के लिए सुरक्षा और यातायात के किए प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Arrangements made for security and traffic for Rahul Gandhi's visit
कुरुक्षेत्र। आज रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। साथ ही यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। इसके लिए जिला पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की है। राहुल गांधी के साथ यात्रा में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसे मद्देनजर रखते हुए जिला पुलिस ने शहर में कई रूट को डायवर्ट करने का प्लान तैयार किया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि यात्रा को लेकर वाहन चालकों के लिए डायवर्ट प्लान तैयार किया है। इसके तहत आज दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। कैथल-ढांड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गांव मिर्जापुर से दयालपुर, आलमपुर व किरमिच से होते हुए एनएच-44 हाईवे की तरफ जा सकते हैं। हल्के वाहन देवीलाल चौक से मल्टी आर्ट चौक, बीआर चौक से शहर कुरुक्षेत्र व एनएच-44 हाईवे की तरफ जा सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि पिहोवा-कुरुक्षेत्र की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को नरकातारी मोड़ से गांव नरकातारी, जोगना खेड़ा, बाहरी, शेख चेहली मकबरे से होते हुए झांसा चौक, रविदास चौक वाया गांधी नगर, वशिष्ठ कॉलोनी से होते हुए एनएच-44 हाईवे की तरफ जा सकते हैं। वहीं झांसा ठोल की तरफ से आने वाले सभी वाहन भी इसी रूट से होते हुए हाईवे तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर वाहन को खड़ा करने की रहेगी पाबंदी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिना किसी इमरजेंसी के पिपली से पुराना बस अड्डा व देवीलाल चौक तक के मार्ग पर वाहन लेकर न जाएं। शहर में वैकल्पिक मार्गों से ही चलें। साथ ही सड़कों पर वाहन खड़ा न करें। अन्यथा वाहन का चालान किया जाएगा। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed