फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Around 55 participants from Tripura visited Haryana and were welcomed at NIT.

Kurukshetra News: त्रिपुरा से लगभग 55 प्रतिभागी हरियाणा भ्रमण पर पहुंचे, एनआईटी में हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Around 55 participants from Tripura visited Haryana and were welcomed at NIT.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत) पहल के अंतर्गत युवा संगम फेज छह का उद्घाटन समारोह जयंती हॉल में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम में एनआईटी कुरुक्षेत्र हरियाणा की नोडल संस्था तथा एनआईटी अगरतला त्रिपुरा की साझेदार संस्था के रूप में भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत त्रिपुरा से लगभग 55 प्रतिभागी, जिनमें छात्र एवं संकाय समन्वयक शामिल हैं, दो जून से हरियाणा के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जीवन का अनुभव प्राप्त करने के लिए भ्रमण पर आए हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागियों के पारंपरिक स्वागत से हुआ। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने एक उत्साहपूर्ण शोभायात्रा के माध्यम से एकलव्य भवन से जयंती हॉल तक प्रस्थान किया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा रहे। वहीं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रो. मीनू गुप्ता, पीआईसी स्टूडेंट्स क्लब, ने युवा संगम कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी समझ और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। प्रो. लिली देवान, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्हें इस अनूठे अवसर का भरपूर लाभ उठाने, नई संस्कृतियों को समझने तथा विभिन्न अनुभवों से सीखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एनआईटी निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पर बल देते हुए कहा कि युवा संगम युवाओं को देश की विविधता को समझने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यक्रम की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हरियाणा कला परिषद द्वारा सुमन के निर्देशन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। कलाकारों ने हरियाणा की लोक संस्कृति, लोकनृत्य और पारंपरिक कला रूपों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। प्रतिभागियों और अतिथियों ने इन प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed