फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arogya Mitra will make the general public aware in the house, street, mohalla and village

घर, गली, मोहल्ला और गांव में आमजन को जागरूक करेंगे आरोग्य मित्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mitra will make the general public aware in the house, street, mohalla and village
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरोग्य मित्र टीम का गठन करेगा। यह टीम गांव-गांव, घर-घर और मोहल्ला-मोहल्ला जाकर आमजन कोरोना के प्रति जागरूक करेगी तथा कोरोना से बचाव की जानकारी देगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आरोग्य मित्र कार्यशाला का आयोजन करने के लिए प्रत्येक गली, मोहल्ले व क्षेत्र में आरोग्य मित्र टीम बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी को लेकर संघ की वीरवार को गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय छोटा बाजार में एक अहम बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें राधा स्वामी सत्संग ब्यास, भारतीय योग संस्थान, सेवा भारती, हम फाउंडेशन, सुनार सभा व्यापार संगठन, बर्फानी सेवा मंडल, इंसानियत ग्रुप, जन सहयोग कुरुक्षेत्र, बजरंग दल, संस्कृत भारती, साईं सेवा मंडल सहित 25 संस्थाओं के 50 कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे। आरोग्य मित्र भाग-3 के संयोजक अशोक रोशा ने कहा कि समाज के सहयोग के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। सरकार योजना बनाती है और समाज के सहयोग से उसे पूरा करती है। हम सामाजिक संस्थाओं में काम करने वाले समाजसेवी हैं इसलिए हमारा दायित्व और भी ज्यादा महत्व का है कि हम एक अच्छे नागरिक व राष्ट्र भक्त होने के नाते राष्ट्र की तरक्की में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस योजना को कार्य रूप देने के लिए आरोग्य मित्र भाग-3 कोदो भाग में बांटा गया है। इसमें दो आरोग्य मित्र टीम की स्थापना कुलदीप चोपड़ा, विक्रम, पवन धीमान व रमेश के नेतृत्व में की गई है। प्रशिक्षण के बाद सभी आरोग्य मित्र आमजन को प्रशिक्षित करेंगे। इस मौके पर अनुज वालिया, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. मनीष कुकरेजा, मामचंद सैनी, विजय कुमार, राकेश वर्मा, मोहनलाल, पवन धीमान, अजय गुप्ता, ओमप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed